हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Haryana Roadways: गुरुग्राम से चंडीगढ़ के लिए सेमी डीलक्स बस सेवा हुई शुरू

    Haryana Roadways News
    Haryana Roadways News: हरियाणा रोडवेज फाइल फोटो

    गुरुग्राम बस अड्डे से प्रतिदिन चलेंगी सात एसी बसें

    • साधारण बसों से डेढ़ गुणा अधिक होगा किराया | Gurugram News

    गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और कैसे बेहतर व सुगम बनाया जाए इसके लिए हरियाणा सरकार निरंतर धरातल पर गंभीरता से प्रयासरत है। इसी क्रम में गुरुग्राम से चंडीगढ़ जैसे महत्वपूर्ण सड़क मार्ग पर आमजन की सुविधा के लिए हरियाणा राज्य परिवहन गुरुग्राम डिपो द्वारा वीरवार से सेमी डीलक्स बस सेवा की शुरूआत की गई। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि गुरुग्राम से चंडीगढ़ एक महत्वपूर्ण रूट है। इसलिए गुरुग्राम से वाया दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ के लिए यह एसी सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू की गई है। Gurugram News

    उन्होंने बताया कि इन बसों में साधारण बसों से डेढ़ गुणा अधिक किराया रहेगा। गुरुग्राम डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बसों की समय सारिणी की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट व आईएसबीटी दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ के लिए पहली बस सुबह 3:45 बजे रवाना होगी। इसके बाद सुबह 4:45 बजे, 6:30 बजे, 7:45 बजे, दोपहर 12:45 बजे, शाम को 5:45 बजे व रात्रि में 9 बजे चलेंगी। वहीं चण्डीगढ़ से गुरुग्राम के लिए सुबह 6:00 बजे व 11.40 पर बसें मिलेंगी। दोपहर में 1:00 बजे, 3.20 बजे व 4.40 पर बस की रवानगी होगी। रात्रि के समय 8.30 व 2.30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। Gurugram News

    उन्होंने बसों के किराया की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि गुरुग्राम से दिल्ली के लिए 60 रुपये, पानीपत के लिए 190 रुपये, करनाल के लिए 265 रुपये, कुरुक्षेत्र के लिए 325 रुपये, शाहाबाद के लिए 360 रुपये, अम्बाला के लिए 390 रुपये, जीरकपुर के लिए 460 रुपये व चंडीगढ़ के लिए 485 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि इसके अतिरिक्त गुरुग्राम से आगरा, गुरुग्राम से जयपुर, गुरुग्राम से नारनौल तथा गुरुग्राम से सिरसा वोल्वों बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रीगण किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के पूछताछ केन्द्र के लैंडलाइन नम्बर-0124-2320222 पर सम्पर्क कर सकते हैं। Gurugram News

    यह भी पढ़ें:– जम्मू कश्मीर में हिमपात, बारिश के कारण सड़कें बंद

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here