हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home देश Haryana News:...

    Haryana News: भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे रॉयल हवेली

    Haryana News
    Sirsa News: भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचे रॉयल हवेली

    पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल व मनीष सिंगला ने किया स्वागत

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली बीते मंगलवार को हिसार रोड स्थित रॉयल हवेली में पहुंचे जहां उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल के मार्गदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनीष सिंगला ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं व कार्यकतार्ओं ने गुलाब का फूल देकर उनका अभिनंदन किया। Haryana News

    उपस्थित लोगों व कार्यकतार्ओं ने उपरोक्त अतिथियों के साथ महत्वपूर्ण पल सांझा किए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा राज्यपाल, सीएम हरियाणा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने रॉयल हवेली स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ व स्व. माता सुशीला देवी के दर्शन भी किए। प्रो. गणेशी लाल ने मनीष और मां के बीच प्रेम को विस्तार से बताया, जिससे गदगद सभी ने इस प्रेम को अनूठा बताया।

    इस दौरान बालाजी का गदा, पटका पहनाकर अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रो. गणेशीलाल के साथ किए गए कार्यों के अनुभव को सांझा किया। उन्होंने प्रो. गणेशीलाल के उस समय को भी कार्यकतार्ओं के साथ सांझा किया, जब वे हिमाचल चुनाव के प्रभारी थे। तत्पश्चात भगवान जगन्नाथ जी के रथ के पहिए के दर्शन कर सभी भाव विभोर हुए। Haryana News

    इस दौरान पूर्व सीएम के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, रोहताश जांगड़ा, बलदेव मांगेआना, राजेंद्र देसूजोधा, सतीश जग्गा, रेणु शर्मा, प्रमोद कंबोज, विनोद नागर, नाथूराम, प्रिंस कंबोज, सुनील सैनी, हरपिंद्र शर्मा, सांवरमल गुर्जर, जेपी गुप्ता, राजेंद्र रेणु, संदीप भाटिया, योगेश, नवदीप गर्ग, हर्ष खुराना, जसविंद्र पिंकी, भूपेश मेहता, बलवान जांगड़ा, विजय सेठी, भावना शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– डीसी ने पीएलपीए क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here