हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी कांग्रेस के व...

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक सिंह का निधन

    Congress Leader Died

    बांदा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 64 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली के मैक्स अस्पताल में तिवारी ने सुबह करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले करीब तीन सालों से बीमार चल रहे थे और इस दौरान कई बार उन्हे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बांदा सदर से तीन बार विधायक रहे तिवारी कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं हालांकि वह पिछला विधानसभा चुनाव हार गये थे।

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विवेक कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि सिंह के निधन से कांग्रेस संगठन की अपूर्णीय क्षति हुई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।