हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अनूपशहर के नव...

    अनूपशहर के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण

    Bulandshahr News
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा फीता काटकर किया गया लोकार्पण

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा फीता काटकर किया गया लोकार्पण

    बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्लोक कुमार द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना अनूपशहर के नवनिर्मित कार्यालय व थाना अनूपशहर परिसर में आमजन, फरियादियों के बैठने के लिए बनाए गए नूतन बरामदे का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। Bulandshahr News

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर द्वारा प्रभारी निरीक्षक अनूपशहर धर्मेन्द्र सिंह को निर्देशित किया कि अपनी अच्छी कार्यशैली से कार्य करते हुए फरियादियों, क्षेत्रवासियों को ससम्मान बैठकर ध्यानपूर्वक उनकी शिकायतों/समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित, समयबद्ध, विधिक निस्तारण किया जाए एवं महिला संबंधी अपराधों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बजरंगबली चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अनूपशहर श्रीमती अन्विता उपाध्याय, आदित्य बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) सहित अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण एवं संभ्रान्त व्यक्ति भी उपस्थित रहें। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Sadbhavana Diwas 2023: राजीव गांधी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here