हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ मूसेवाला की स...

    मूसेवाला की सरेआम हत्या के बाद पंजाब में फैली सनसनी, सूबे में आक्रोश की आशंका

    Sidhu Moosewala Murder Sachkahoon
    Sidhu Moosewala Murder सिद्धू मूसे वाला की ऐसी रोशनाई, मौत के बाद भी करोड़ों में कमाई

    सीएम मान ने की शांति बनाए रखने की अपील

    • कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

    • हत्या के मामले की जांच में जुटी पुलिस

    चंडीगढ़ (एम के शायना)। पंजाब के मानसा जिले में दिनदहाड़े पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की (Sidhu Moosewala Murder) गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को गांव जवाहरके के पास अंजाम दिया गया है। मूसेवाला की मौत से पंजाब में सनसनी फैल गई है। मूसेवाला के दो साथी घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेवारी ली है। उन्होंने यह जानकारी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। सिद्धू मूसेवाला साथियों के साथ गाड़ी से जा रहे थे। उसी दौरान काले रंग की गाड़ी में सवार हमलावरों ने उन पर फायरिंग की। घर से करीब 5 किमी दूर ही मूसेवाला को गोलियां मार दी गई। मूसेवाला खुद थार जीप चला रहे थे। उन पर करीब 30 से 40 फायर किए गए। फायरिंग इतनी ताबड़तोड़ हुई कि मूसेवाला अपनी सीट से हिल तक नहीं सके।

    कांग्रेस नेता और मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्‍या के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार सवालों के घेरे में गई है। पंजाब सरकार ने कल ही सिद्धू मूसेवाला सुरक्षा में कमी कर दी थी। कांंग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा कमी किए जाने और इसके बाद उनकी हत्‍या को लेकर भगवंत मान सरकार पर हमला किया है। विपक्षी नेताओं ने कहा है कि सिद्धू मूसेवाला को पहले से काफी खतरा था। ऐसे में उनकी सुरक्षा क्‍यों हटाई गई। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा व अन्‍य नेताओंं ने कहा कि पंंजाब की भगवंत मान सरकार ने राजनीतिक वाह-वाही लेने के लिए सुरक्षा हटाकर इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी। उन्‍होंंने हत्‍या के लिए पंजाब सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया।

    विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला

    मूसेवाला की हत्या विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला लेने के लिए की गई है। गैंगस्टर बिश्नोई के साथी रहे मिड्‌डूखेड़ा का मोहाली में कत्ल कर दिया गया था। इसमें सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम सामने आया था। इसके बाद मैनेजर ऑस्ट्रेलिया भाग गया था। वह दिल्ली पुलिस का वांटेड है। इसमें लॉरेंस बिश्नोई और लक्की पटियाल का नाम सामने आ रहा है। गौरतलब है कि मूसेवाला को गैंगस्टर्स से धमकी मिल रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कुछ स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन लॉरेंस विश्नोई गैंग का नाम आने की चर्चा है। मूसेवाला के पास पहले 8 से 10 गनमैन थे, जिन्हें घटाकर पहले 4 किया गया। शनिवार को सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे। हत्या के वक्त यह दोनों भी उनके साथ नहीं थे।

    भगवंत मान बोले- बख्शे नहीं जाएंगे हत्यारे

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिद्धू मूसेवाला के हत्या पर शोक जताया है। उन्होंने कहा- हत्यारों की तलाश की जा रही है। हत्या से मैं काफी दुखी हूं। हमलावर जो भी होंगे, बख्शे नहीं जाएंगे। मैं सबसे शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।

    कल ही वकील को फोन कर बताया था खतरा

    सिद्धू मूसेवाला ने कल ही अपने वकील से बात की थी, जिसमें उन्होंने जान का खतरा बताया था। मूसेवाला ने कहा था कि पंजाब सरकार ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए उनकी सुरक्षा घटा दी है। ऐसे में इसके लिए कोई दूसरा इंतजाम करना होगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here