हमसे जुड़े

Follow us

13.4 C
Chandigarh
Monday, February 2, 2026
More
    Home फीचर्स सेंसेक्स 257 ...

    सेंसेक्स 257 अंक और निफ्टी 81 अंक चढ़ा

    Stock Market Today
    Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार अपडेट!

    शेयर बाजार में लौटी तेजी

    मुंबई (एजेंसी)।

    वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर बीएसई का सेंसेक्स 257 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 81 अंक चढ़ कर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 257.21 अंक चढ़कर 35689.60 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 80.75 अंक उछलकर 10821.85 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली कुछ सुस्त रही

    जिससे बीएसई का मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़कर 15839.61 अंक पर और स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत बढ़कर 16539.84 अंक पर रहा। बीएसई का सेंसेक्स सुबह में एशियाई बाजार विशेषकर जापान के निक्की से मिले नकारात्मक संकेत से मामूली गिरावट लेकर 35428.42 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में यह 35344.49 अंक के निचले स्तर तक फिसला।

    इसी दौरान अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों से मिले तेजी के संकेत और यूरोपीय बाजारों के बढ़त के साथ खुलने के बल पर शुरू हुयी लिवाली के दम पर सेंसेक्स 35741.26 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। अंत में यह पिछले दिवस के 35432.39 अंक की तुलना में 257.21 अंक अर्थात 0.73 फीसदी की बढ़त लेकर 35689.60 अंक पर रहा।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।