हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More

    मोबाईल लौटाकर दिया ईमानदारी का परियच

    रतिया। (सच कहूँ/तरसेम सैनी, शामवीर) आज के स्वार्थी युग में ऐसी ईमानदारी बहुत कम देखने को मिलते हैं, मगर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार नित नई ईमानदारी की मिसाल पेश करते हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक रतनगढ़ के गांव नगंल निवासी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार सुमित इन्सां पुत्र तुलसी दास इन्सां पूर्व सरपंच नंगल को रास्ते में एक कीमती मोबाइल गिरा पड़ा मिला। इस पर सुमित इन्सां ने उक्त मोबाइल को उसके असली मालिक तक पहुंचाने की कोशिश में जुट गया। पूरी जानकारी करने पर पता चला कि यह मोबाइल जतिन पुत्र खुशीराम का है।

    यह भी पढ़ें:– कैथल नामचर्चा में साध-संगत ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड

    जतिन कुमार ने बताया कि वह डीएसपी रोड, शांति नगर फतेहाबाद का निवासी है। उसने बताया कि वह मोबाइल एसेसरीज का कार्य करता है। उसका फोन कहीं पर गिर गया था। जब उसने अपने फोन पर फोन किया तो सुमित इन्सां ने बताया कि मोबाइल मेरे पास है और आकर आपका मोबाइल ले जाए । मोबाईल मिलने पर जतिन ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरुजी व सुमित इन्सां का तहेदिल से धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here