सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा जीते

Hisar News
Congress: आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह

चूरू (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में चुरु जिले के सरदारशहर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सत्तारुढ़ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदार अनिल शर्मा ने जीत हासिल की है। निर्वाचन विभाग के अनुसार शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 मतों से हराया। श्री शर्मा ने 91 हजार 357 मत हासिल किए जबकि श्री पींचा को 64 हजार 505 मत मिले जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के प्रत्याशी लालचंद मूंड ने 46 हजार 753 मत हासिल किए। कांग्रेस ने यह सीट बरकरार रखी हैं। इससे पहले शर्मा के पिता भंवर लाल शर्मा यहां से विधायक थे और उनके निधन के बाद खाली होने पर यह उपचुनाव कराया गया था।

भाजपा उम्मीदवार पींचा पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा से प्रत्याशी थे। उपचुनाव में दो लाख नौ हजार 837 मत पड़े जिनमें शर्मा को 43़ 54 प्रतिशत मत हासिल किए जबकि पींचा को 30़ 74 एवं मूंड को 22़ 28 प्रतिशत मत मिले। उपचुनाव में माकपा के मेघवाल केवल 0़ 99 प्रतिशत मत ही ले पाये। इनके अलावा इंडियन पीपुल ग्रीन पार्टी के प्रमनाराम एवं चार निर्दलीयों को इससे कम मत ही मिले। उपचुनाव में 1771 मत नोटा में पड़े जो मतदान का 0़ 85 प्रतिशत है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।