हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में स...

    हरियाणा में सात आईएएस और 79 एचसीएस अधिकारियों के तबादले

    IAS Officers Transferred
    Transfer

    कमलेश भादु को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष कार्याधिकारी नियुक्त

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सात भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) और 79 हरियाणा सिविल सेवा(एचसीएस) अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले के आदेश जारी किए हैं। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि तबादलों के तहत 19 जिलों में 19 एचसीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों की जिला परिषदों तथा ग्रामीण विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी प्रकार एचसीएस 2019 बैच के 13 अधिकारियों की विभिन्न जिलों में सिटी मैजिस्ट्रेट पद पर नियुक्ति की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि जिला परिषदों को शक्तिशाली और कुशल बनाने की दिशा में 21 उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के भी स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

    बदले गए आईएएस अधिकारियों में गुरूग्राम मंडलायुक्त अंजू चौधरी को गुरूग्राम महानगर सिटी बस सर्विस का मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) का अतिरिक्त प्रभार, सुश्री रितु को हरियाणा ग्रामोद्योग का मुख्य अधिकारी, मनोज कुमार को पानीपत का अतिरिक्त उपायुक्त(एडीसी) और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) का सचिव, सुश्री प्रीति को भिवानी का एडीसी और आरटीए सचिव, साहिल गुप्ता को उप मंडलीय अधिकारी (एसडीओ-नागरिक) असंध , स्वपनिल रविंदर पाटिल को एसडीओ पानीपत और डा. वैशाली शर्मा को एसडीओ (नागरिक) नारायणगढ़ नियुक्त किया गया है। सरकार ने एचसीएस अधिकारी कमलेश भादु को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।