हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश मुंबई में आग ...

    मुंबई में आग से सात लोगों की मौत, 17 झुलसे

    Mumbai fire sachkahoon

    मुंबई l महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बीस मंजिले रिहायशी इमारत के 18वें मंजिल पर आग(Mumbai Fire) लगने से शनिवार को सात लोगों की मृत्यु हो गई तथा 17 अन्य झुलस गये। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। यह घटना सेंट्रल मुंबई के टरडियो में नाना चौक के पास कमला रिहायशी इमारत में हुई।

    इस हादसे में 17 अन्य लोग झुलसकर जख्मी हुए हैं जिन्हें भाटिया अस्पताल पहुंचाया गया। तीन लोगों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है और उनकी हालत गंभीर है। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आग(Mumbai Fire) लगने की घटना सुबह 7.30 बजे हुई। इस घटना में 19 लोगों को बचाया गया । आग लगने की घटना के बारे में पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here