हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश महाराष्ट्र से...

    महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश जा रहे सात श्रमिकों की सड़क हादसे में मौत, 40 से अधिक घायल

    Migrant Workers Accident

    गुना। मध्यप्रदेश के गुना जिला मुख्यालय के पास बायपास मार्ग पर बस और कंटेनर की टक्कर के कारण सात श्रमिकों की मौत हो गयी और 40 से अधिक घायल हो गए। ये श्रमिक उत्तरप्रदेश निवासी हैं, जो महाराष्ट्र से अपने गृहराज्य वापस लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार तड़के हुयी इस दुर्घटना में कंटेनर मेंं सवार श्रमिकों की मौत हो गयी। घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    accident

    सूत्राें ने कहा कि केंट थाना क्षेत्र में तड़के लगभग तीन बजे यह हादसा उस समय हुआ जब श्रमिकों को ले जा रहे कंटेनर की सामने से आ रही बस से टक्कर हो गयी। बताया गया है कि कंटेनर महाराष्ट्र से उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले की तरफ जा रहा था। मृतकों की पहचान इब्राहीम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुयी है। एक अन्य की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और जिला प्रशासन ने उत्तरप्रदेश सरकार से भी संपर्क किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।