हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान रात्रि को उत्...

    रात्रि को उत्पात मचाते सात व्यक्ति गिरफ्तार

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। रात्रि को उत्पात मचा रहे सात व्यक्तियों को रावतसर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई रावतसर थाना पुलिस व थाना अधीन आने वाली धन्नासर चौकी पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से की गई। रावतसर पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जिले में बढ़ रही सम्पति संबंधी वारदातों को ट्रेस आउट करने के क्रम व अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए थाना व धन्नासर पुलिस चौकी स्टाफ की ओर से सोमवार रात्रि को गश्त की जा रही थी। Hanumangarh News

    गश्त के दौरान टीम ने रात्रि को सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचा रहे ओमप्रकाश (24) पुत्र बीरबल राम नायक, संदीप (30) पुत्र भागाराम नायक, संदीप (27) पुत्र देवीलाल नायक, राजपाल (20) पुत्र गोपाल राम नायक चारों निवासी अराइयांवाली पीएस हनुमानगढ़ टाउन, अनिल कुमार (18) पुत्र जगदीश प्रसाद नायक निवासी भैरुसरी, मामराज उर्फ महेन्द्र (50) पुत्र बलराम ब्राह्मण व ओमप्रकाश (52) पुत्र बलराम ब्राह्मण दोनों निवासी वार्ड 11, धन्नासर को गिरफ्तार किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में रावतसर थाना के एएसआई राजकुमार, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण व रणधीर सिंह तथा धन्नासर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई इमीचन्द, कांस्टेबल कालूराम व हरलाल शामिल रहे। Hanumangarh News

    Grandparents’ Day: दादा-दादी के सामने बच्चों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here