हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मदनपुर ब्लॉक ...

    मदनपुर ब्लॉक स्काउट गाइड रैली में 17 स्कूलों ने दिखायी प्रतिभा

    Sirsaganj News
    Sirsaganj News: मदनपुर ब्लॉक स्काउट गाइड रैली में 17 स्कूलों ने दिखायी प्रतिभा

    अशोक कुमार पत्रकार सिरसागंज फिरोजाबाद

    सिरसागंज (सच कहूँ न्यूज)। Sirsaganj News: सिरसागंज नगर के गिरधारी इंटर कॉलेज मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग, ब्लॉक मदनपुर द्वारा ब्लॉक स्काउट और गाइड रैली का आयोजन किया गया। एक दिवसीय इस रैली में स्काउट्स और गाइड्स ने अपने कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिरसागंज चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख मदनपुर प्रतिनिधि जोगेंद्र यादव ने किया। अतिथियों ने बच्चों के उत्साह और आयोजन की सराहना की। इस रैली में ब्लॉक की सभी न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों की कुल 17 टीमों ने हिस्सा लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और सामुदायिक भावना का विकास करना था। ब्लॉक स्काउट मास्टर कोमल सिंह ने बताया कि रैली में मुख्य रूप से दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पहली प्रतियोगिता टेंट पिचिंग (तम्बू निर्माण) थी। इसमें टीमों ने न केवल तम्बू बनाए, बल्कि प्रवेश द्वार, रंगोली, गैजेट्स (उपयोगी वस्तुएं) और सजावट जैसे रचनात्मक कार्यों का भी प्रदर्शन किया।

    दूसरी प्रतियोगिता बिना बर्तन के भोजन थी। यह प्रतियोगिता स्काउट्स को सीमित संसाधनों में भोजन तैयार करने का कौशल सिखाती है। बच्चों ने बिना किसी पारंपरिक बर्तन का उपयोग किए भोजन तैयार करने का प्रदर्शन किया, जिसका निरीक्षण अतिथियों ने भी किया। चेयरमैन रंजना सिंह ने कहा यह रैली बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन जीने के व्यावहारिक कौशल भी सिखाती है। मैं सभी विजेता टीमों को बधाई देती हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं। जोगेंद्र यादव ने बच्चों के प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउट गाइड हमें अनुशासन और सेवा की भावना सिखाते हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिलता है।

    ब्लॉक स्काउट मास्टर कोमल सिंह यादव ने बताया कि इस रैली में पूरे ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों और मान्यता प्राप्त स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य है कि हर छात्र विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को तैयार रख सके। आज बच्चों ने टेंट बनाना और बिना बर्तन के भोजन बनाना जैसे महत्वपूर्ण कौशल का सफल प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। Sirsaganj News

    यह भी पढ़ें:- जलवायु वित्त को ठीक करने का समय आ गया: पीएम मोदी