हिमपात के बाद हिमाचल में कड़ाके की ठंड

Severe cold in Himachal sachkahoon

शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में शुष्क, कोहरे और बफीर्ली ठंड का मौसम थमने का नाम नहीं ले रहा हैै जिससे राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिरने कड़ाके की ठंड शुरू हो गयी है। गुरूवार को पर्यटन स्थल मनाली और शिमला का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। मनाली का न्यूनतम तापमान गुरुवार को शून्य से दो डिग्री नीचे, जो कल के दो डिग्री कम था। राजधानी शहर शून्य से 0.2 डिग्री नीचे रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। इसी प्रकार पर्यटक स्थल कुफरी शून्य से 1.8 डिग्री नीचे रहा। लाहौल-स्पीति में केलांग और काजा सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.9 डिग्री से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया इसी प्रकार बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में कोहरे के कारण तड़के वाहनों का आवागमन बाधित रहा, लेकिन दिन के बाकी हिस्सों में धूप मुख्य रूप से रही। भीषण शीत लहर का सामना कर रहे मनानी शहर में पानी के पाइपों के जमने से आंशिक रूप से आपूर्ति बाधित हुई। शिमला, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में आधा दर्जन शहरों में पारा शून्य से नीचे या शून्य पर चला गया है। जिससे सुबह तड़के वाहनों और यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

राज्य में अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी

जिला प्रशासन द्वारा शेष शीतकालीन सत्र के लिए अधिकांश राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग बंद कर दिए गए। इसी प्रकार जिला किन्नौर में कल्पा दिन का तापमान शून्य से पांच डिग्री कम, छह डिग्री दर्ज किया गया। मंडी जिले के सुंदरनगर में शून्य से 0.7 और 4 डिग्री नीचे, कुल्लू के भुंतर में शून्य से एक डिग्री, सोलन में शून्य से -0.4 डिग्री,पर्यटन स्थल डलहौजी 0.2 डिग्री, कांगड़ा में पालमपुर दो डिग्री, धर्मशाला 2.8 डिग्री और कांगड़ा 3.4 डिग्री रहा। ऊना में 2.5 डिग्री, चंबा 2.9 डिग्री, हमीरपुर 3.8 डिग्री, बिलासपुर चार डिग्री, मंडी 4.2 डिग्री, जुब्बडहट्टी 4.3 डिग्री, सिरमौर के पांवटा-साहिब 3.9 डिग्री और नाहन 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ऊना और सुंदरनगर (मंडी) में हल्का कोहरा तड़के 200 मीटर तक और बिलासपुर में 50 मीटर से नीचे घना कोहरा प्रभावित होने की संभावना है। राज्य में अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।