हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश शाह ने खेल दि...

    शाह ने खेल दिवस पर खिलाड़ियों को किया सलाम

    Amit Shah

    नयी दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सलाम करते हुए कहा मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों से युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में देश 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है। शाह ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा,” राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैं अपने उन सभी खिलाड़ियों को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने अपनी उमंग और लगन से भारत को गौरवान्वित किया। मोदी सरकार खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी पहलों से देश में खेलों के संवर्धन में सहायक भूमिका निभाने और युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।