हमसे जुड़े

Follow us

23.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश ‘दीपमालाओं’ स...

    ‘दीपमालाओं’ से जगमगा उठा शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम

    मानसा। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की खुशी में डेरा श्रद्धालु देसी घी के दीये जलाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां बना रहे हैं। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक मानसा की साध-संगत ने शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम मानसा में 2777 देसी घी के दीये जलाकर ‘वैलकम शेर-ए-हिंद’ ‘एमएसजी’ लिखा और आपस में मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई।

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक अंबाला शहर की साध-संगत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की खुशी में 5100 मिट्टी के दीए जलाकर ‘वेल्कम टू एमएसजी’ लिखा।

    कोटकपूरा। अपने पूर्ण मुर्शिद-ए-कामिल पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन की खुशी में डेरा श्रद्धालु देसी घी के दीये जलाकर और लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं। इसी कड़ी के तहत कोटकपूरा की समूह साध-संगत ने स्थानीय नामचर्चा घर में 999 दीये जलाकर खुशी मनाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here