हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Triveni Youth...

    Triveni Youth Festival 2025: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज ने पहले ही दिन कल्चरल प्रोसेशन में जमाई धाक

    Sirsa News
    Triveni Youth Festival 2025: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज को प्रथम पुरस्कार के लिए सम्मानित करते मुख्य अतिथि।

    हरियाणवी छटा बिखेरते हुए जीता पहला स्थान

    Triveni Youth Festival 2025: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा (Ch. Devi Lal University, Sirsa) में शुरू हुए पांच दिवसीय 12वें त्रिवेणी युवा महोत्सव 2025 के पहले ही दिन शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। शिक्षा के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इस कॉलेज ने उद्घाटन अवसर पर आयोजित कल्चरल प्रोसेशन (स्वागत इंट्री) में पहला स्थान हासिल कर विश्वविद्यालय में अपने कॉलेज का परचम लहरा दिया। Sirsa News

    महोत्सव के शुभारंभ में जिलेभर के कॉलेजों ने आकर्षक सांस्कृतिक झांकियां प्रस्तुत कीं, लेकिन शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की हरियाणवी थीम पर आधारित झांकी ने सभी को पीछे छोड़ दिया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर पारंपरिक हरियाणवी वेशभूषा सफेद कुर्ता, धोती और लाल खिंडका धारण किए मंच तक भव्य एंट्री की। इस दौरान गबरू जवानों ने हरियाणवी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों के हाथों में हरियाणा हब ऑफ ओलंपिक मेडल्स और अवार्ड विनर हरियाणवी जैसे बैनर थे, जो प्रदेश की खेल संस्कृति और गौरवगाथा को प्रदर्शित कर रहे थे।

    ट्रॉली पर किसान, खिलाड़ी और लोक कलाकारों के दृश्य

    वहीं ट्रॉली पर किसान, खिलाड़ी और लोक कलाकारों के दृश्य हरियाणा की मेहनतकश परंपरा और समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत कर रहे थे। हरियाणवी संगीत की थाप पर झूमते युवाओं की उमंग और ऊर्जा ने न सिर्फ दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया बल्कि निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति में उत्कृष्टता के लिए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज को स्वागत इंट्री प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया गया।

    मुख्य अतिथि हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कॉलेज के प्रिंसीपल डा. दिलावर सिंह सहित पूरी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। महोत्सव के आगामी चार दिनों में संगीत, नृत्य, नाटक, खेल और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का सिलसिला जारी रहेगा, जिनमें सरसा और फतेहाबाद जिलों के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। Sirsa News