हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home खेल शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसरमोडिया ने जीती फुटबॉल चैंपियनशिप

    Jhunjhunu News

    सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन | Jhunjhunu News

    झुंझुनू। विजडम सिटी, नजदीक खेमी शक्ति मंदिर में झुंझुनू एकेडमी द्वारा चार दिवसीय सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप संपन्न हुई, जिसमें शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरूसर मोडिया की फुटबाल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। Jhunjhunu News

    प्राप्त जानकारी के अनुसार झुंझुनू एकेडमी द्वारा 19 अक्तूबर से 22 अक्तूबर 2023 तक सीबीएसई वेस्ट जोन अंडर-19 गर्ल्स फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें अनेक टीमों ने हिस्सा लिया था। चैंपियनशिप में शाह सतनाज जी गर्ल्स स्कूल श्री गुरुसरमोडिया की फुटबाल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया। Jhunjhunu News

    इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र सिंंह ढूल (वायस चांसलर, श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी, झुुझुनूं) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा डॉ. मनोज मील (उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष), डॉ. ओ आर चौधरी (प्रिंसीपल, केंद्रीय विद्यालय झुंझुनूं), संजय यादव (प्रिंसीपल, नवोदय विद्यालय), अरूण पांडेय, डॉ. दिलीप मोदी (चेयरमैन, झुंझुनूं एकेडमी), आकाश मोदी (डायरेक्टर झुंझुनूं एकेडमी), कुरद्रम धिन्वा, डॉ. रवि एस शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। Jhunjhunu News

    यह भी पढ़ें:– Farmer Suicide in Anupgarh: मुकदमा दर्ज नहीं करने पर रेल से कटा किसान! बवाल-प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here