हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सैलजा का राज्...

    सैलजा का राज्यसभा का कार्यकाल पूरा

    Kumari Selja

     सोनिया और राहुल का जताया आभार

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा प्रदेश कांर्ग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा का राज्यसभा सदस्य के रूप में छह वर्ष का कार्यकाल आज समाप्त हो गया। सुश्री सैलजा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पाटी अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और हमारे नेता राहुल गांधी जी ने जो उन पर विश्वास जताया था और जिम्मेदारी सौंपी थी उसके लिए वह सहृदय उनका आभार व्यक्त करती हैं।

    उन्होंने कहा कि छह वर्षों का कार्यकाल हमेशा उनके लिए यादगार रहेगा। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपना योगदान देने के सर्वश्रेष्ठ प्रयास किए। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें जब भी मौका मिला उन्होंने देश और हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दे पूरी मजबूती से संसद के ऊपरी सदन में रखे तथा हर वर्ग के हितों की आवाज बुलंद करते हुए उन्हें सरकार तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।