हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब आग का कहर, 50...

    आग का कहर, 50 भेड़/बकरियां जिंदा जली, 500 ट्रॉली तूड़ी जलकर राख

    Sangrur News
    Sangrur News: आग लगने के बाद जलकर राख हुआ पशुपालक का बाड़ा। 

    गरीब पशुपालक का 10-12 लाख का हुआ नुकसान | Sangrur News

    • जिला प्रशासन से की मुआवजा की मांग | Sangrur News

    भवानीगढ़ (सच कहूँ/विजय सिंगला)। Bhawanigarh News: गांव रामगढ़ के खेतों में शनिवार दोपहर लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। वहीं दो दर्जन किसानों की भारी मात्रा में स्टोर की हुई तूड़ी जलकर राख हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को कपियाल नहर के पुल के नजदीक खेतों से आग लगनी शुरू हुई, लोग आगे बढ़ती गई। Sangrur News

    कुछ ही मिनटों में 20-25 किसानों के खेतों की करीब चार सौ एकड़ नाड़ जल गई। वहीं इसके बाद किसान इंद्रजीत सिंह के तूड़ी वाले शैड में पड़ी पांच सौ ट्राली राख हो गई। चार गोबर के उपले वाले गहारे जल गए। यहीं नहीं नजदीकी खेत में वाड़े में बंधी 45-50 बकरियां व भेड़ भी आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। गरीब पशुपालक महिंदर सिंह की वाड़े में खड़ी 45-50 बकरियां भी आग लगने से मर गई। उसका 10-12 लाख के आसपास नुकसान हुआ है। किसानों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन से गरीब पशुपालक व किसानों के हुए नुक्सान के लिए मुआवजे की मांग की है। Sangrur News

    यह भी पढ़ें:– हत्या या हादसा, अनसुलझी पहेली बनकर रह गई युवक की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here