हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Thursday, February 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी शिखर शिक्षा स...

    शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

    Mirapur
    Mirapur शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने किया विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

    मीरापुर।(कोमल प्रजापति) शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में मुख्य अतिथि बृज भूषण अग्रवाल व चेयरमैन सुशील शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के समय नवीन सैनी पूर्व चेयरमैन, कमलकांत राजवंशी ई ओ नगर पंचायत मीरापुर, गौरव त्यागी समाजसेवी उपस्थित रहे।

    ध्वजारोहण के बाद स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बृज भूषण अग्रवाल,चैयरमैन सुशील शर्मा,नवीन सैनी,राजेश शर्मा ,हरपाल सिंह व वैद्य प्रद्युमन शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से होते हुए मीरापुर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में उपस्थित बच्चो को रिज़वान ख़ान,अनुभव मैमोरियल एकेडमी,हरपाल सिंह मेन बाज़ार, डीजे फैशन स्टोर (राहुल व्यास), संदीप इलेक्ट्रिकल मोहल्ला कोटला, चिंटू (ललित) सैनेट्री वाले, डा. सरताज़ भुम्मा रोड निकट स्टेट बैंक मीरापुर पर गणमान्य नागरिकों द्वारा जलपान एवं अल्पाहार कराया गया।

    उधर अनुभव मैमोरियल एकेडमी के प्रागंण में मुख्य अतिथि उनेंद्र गोयल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।बच्चों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये।स्कूल प्रबंधक शिखा शर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के दिन वीर शहीदो के नमन करने की प्रेरणा दे व देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई । प्रधानाचार्य सचिन गोयल ने बच्चों को आशीर्वाद दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन गोयल,मनोज शुक्ला एवं समस्त अध्यापको व बच्चों का सहयोग रहा ।

    नगर के अनेक घरों से नागरिकों ने तिरंगा यात्रा पर घर की छतों से पुष्प वर्षा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। क्षेत्र के लोगों ने तिरंगा यात्रा में प्रस्तुत विभिन्न झांकियों में महापुरुषों के रुप मे बने बाल स्वरूपों को खूब सराहा तथा तिरंगा यात्रा के अंत में बच्चों द्वारा देश भक्ति गीतों के लाइव प्रसारण की हृदय से प्रशंसा की। ध्वजारोहण कार्यक्रम में बृजभूषण अग्रवाल, वैद्य प्रद्युमन शर्मा,हरपाल सिंह,सचिन ठाकुर, आसमोहम्मद आदि अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह पंवार ने किया।

    इस अवसर पर चेयरमैन सुशील शर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी। निदेशक राजेश शर्मा ने बच्चों को बधाई और अपना आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सार्थक प्रयास करते रहना चाहिए और जीवन में हमेशा देशहित में अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

    पुनीत राजपूत ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल देश की आजादी का जश्न मनाना था बल्कि युवा पीढ़ी के दिलों में देशभक्ति और जिम्मेदारी की भावना पैदा करना भी है। तिरंगा यात्रा में कई शिक्षक और स्कूल प्रशासक उपस्थित रहे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए पिछली पीढ़ियों द्वारा किए गए बलिदानों को समझने के महत्व पर प्रकाश डाला।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here