हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    शिंजो आबे पर गोली चलने से सकते में जापान, बंदूकों पर सख्त कानून

    Shinzo Abe

    भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया ने जताया शिंजो आबे के निधन पर शोक

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बिडेन और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक परिवर्तनकारी नेता निरुपित किया है। तीनों देशों के नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा , ‘ हम (ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता) जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद निधन की घटना से स्तब्ध हैं। आबे अपने देश के साथ ही हम सभी देशों से संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में एक परिवर्तनकारी नेता थे।’

    बयान में आगे कहा गया कि आबे ने क्वाड देशों के बीच साझेदारी की स्थापना करने में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई है और साथ ही एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदना जापान के लोगों और प्रधानमंत्री किशिदा के साथ हैं। हम एक शांतिपूर्ण व समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की दिशा में अपने प्रयासों को दोगुना करके आबे की स्मृति का सम्मान करने का संकल्प लेते हैं। इस बीच बिडेन ने जापानी राजदूत के आवास का दौरा कर आबे के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए एक अलविदा नोट भी लिखा।

    भारत में शिंजो के निधन पर शनिवार को तिरंगा आधा झुका रहेगा

    भारत में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शनिवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है और इस दौरान लाल किला , राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और अन्य प्रमुख सरकारी भवनों पर तिरंगा आधा झुका रहेगा। जापान के लोकप्रिय नेता का भारत से गहरा नाता था। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में आबे का विशेष योगदान था।

    जापान के नारा शहर में एक चुनाव अभियान में भाषण देने के दौरान आबे पर पीछे से गोली चलाई गई, जिससे उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके प्रति सम्मान दिखाते हुए आज एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक की भी घोषणा की है। अन्य देशों में भी भारतीय दूतावासों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आज आधा झुका रहेगा। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने भी एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर कोलकाता की अपनी यात्रा रद्द कर दी।

    आखिरी बार कब हुई जापान में किसी नेता की हत्या

    • जापान में आखिरी बार किसी नेता की गोली मारकर हत्या साल 2007 में हुई थी जब नागासाकी के मेयर इतो इचो की एक बंदूकधारी ने हत्या की थी।
    • इससे पहले नेशनल पुलिस एजेंसी के तत्कालीन कमिश्नर जनरल कुनिमात्सु ताकाजी को 1995 में तोक्यो में उनके आवास के सामने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
    • साल 1994 में पूर्व प्रधानमंत्री होसोकावा मोरीहिरो पर तोक्यो के एक होटल में दक्षिणपंथी समूह के एक पूर्व सदस्य ने गोली चलाई। हादसे में मोरीहिरो को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
    • साल 1992 में एक दक्षिणपंथी बंदूकधारी ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के तत्कालीन उपाध्यक्ष कनेमारु शिन पर देश के कोचीगी प्रीफेक्चर में गोली चलाई थी। कानेमारु हालांकि इस हमले में घायल नहीं हुए थे।
    • 1990 में तत्कालीन नागासाकी शहर के महापौर मोतोशिमा हितोशी एक दक्षिणपंथी द्वारा गोली मारे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here