हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    RBI: शिरीष चंद्र मुर्मू आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    RBI News
    RBI: शिरीष चंद्र मुर्मू आरबीआई के डिप्टी गवर्नर नियुक्त

    Shish Chandra Murmu Deputy Governor: नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की है। शिरीष चंद्र मुर्मू को तीन वर्ष की अवधि के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 9 अक्टूबर से प्रभावी होगी। मुर्मू वर्तमान डिप्टी गवर्नर एम. राजेश्वर राव का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। RBI News

    फिलहाल मुर्मू आरबीआई में कार्यकारी निदेशक (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के पद पर कार्यरत हैं तथा बैंक के सुपरविजन विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम के अनुसार, संस्था में चार डिप्टी गवर्नर होना अनिवार्य है—जिनमें से दो बैंक के भीतर से, एक अर्थशास्त्री तथा एक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से चुना जाता है। वर्तमान में टी. रबी शंकर, पूनम गुप्ता और स्वामीनाथन जे इस पद पर कार्यरत हैं।

    राजेश्वर राव ने वर्ष 2020 में इस जिम्मेदारी को संभाला था और पाँच वर्ष की सेवा पूरी की। उन्हें प्रारंभिक तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद दो बार एक-एक वर्ष का विस्तार मिला। अब यह पद शिरीष चंद्र मुर्मू को सौंपा जा रहा है।

    गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने पूर्व गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में तीन वर्ष के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। पटेल को भारत की मुद्रास्फीति लक्ष्य आधारित मौद्रिक नीति ढाँचा तैयार करने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने 2016 से 2018 तक आरबीआई के 24वें गवर्नर के रूप में कार्य किया था। मुर्मू की नियुक्ति से आरबीआई की शीर्ष टीम में एक नई मजबूती आएगी। वित्त विशेषज्ञ मानते हैं कि बैंकिंग पर्यवेक्षण में उनके अनुभव से केंद्रीय बैंक के नियामक कार्य और अधिक सुदृढ़ होंगे। RBI News