हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश उत्तर भारत मे...

    उत्तर भारत में सर्द हवा से बढ़ी कंपकंपी

    सीजन की पहली ठंड में पारा लुढ़ककर पहुंचा दो डिग्री तक

    • हिमाचल प्रदेश में हिमपात

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर भारत में अगले तीन दिन घने कोहरे ,कोल्ड डे और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है । कड़ाके की ठंड के चलते न्यूनतम पारा दो डिग्री जा गिरा। सीजन की पहली ठंड ने पश्चिमोत्तर को कंपा कर रख दिया । मौसम केन्द्र के अनुसार पंजाब में अगले तीन दिन कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप बना रहने और अगले चौबीस घंटे कोल्ड डे और कोहरा पड़ने की संभावना है। हरियाणा में भी घना कोहरे के आसार हैं। पिछले चौबीस घंटों में कड़ाके की ठंड तथा अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाये रहने से सड़क यातायात प्रभावित रहा लेकिन कुछ इलाकों में दोपहर तक धूप खिलने से कोहरा छंट गया तथा सर्दी से राहत मिली ।

    सर्द दिन ,शीतलहर से राहत नहीं

    पंजाब के कुछ इलाके ठंड की चपेट में हैं तथा कोहरा छाये रहने और खिली धूप के दर्शन न होने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। अमृतसर तथा शिमला का पारा दो डिग्री दर्ज किया गया।

    नारनौल ,बठिंडा का पारा तीन डिग्री, आदमपुर ,हलवारा, हिसार, सिरसा और फरीदकोट का पारा क्रमश: चार डिग्री,अंबाला , दिल्ली ,भिवानी और जम्मू का पारा क्रमश: पांच डिग्री ,चंडीगढ, लुधियाना, पटियाला ,पठानकोट का पारा छह डिग्री , गुरदासपुर आठ डिग्री रोहतक सात डिग्री रहा। कश्मीर घाटी में हिमपात के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है तथा श्रीनगर शून्य से कम चार डिग्री रह गया। हिमाचल प्रदेश में हिमपात तथा बारिश के बाद अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं । कल्पा शून्य से चार डिग्री कम ,मनाली शून्य से कम एक डिग्री , सोलन शून्य डिग्री, उना दो डिग्री, नाहन छह डिग्री, कांगडा एक डिग्री , भुंतर शून्य के आसपास ,धर्मशाला दो डिग्री, मंडी तीन डिग्री ,सुंदरनगर पांच डिग्री रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।