हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home देश राष्ट्रपति चु...

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिवसेना ने कर दिया बड़ा खेला, इस उम्मीदवार को देगी समर्थन

    shiv sena

    मुम्बई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में अब भाजपा गठबंधन की सरकार है। पिछले कईं दिनों से आपसी बयान बाजी से ऐसा लग रहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना विपक्ष राष्ट्रपति उम्मीदवार का समर्थन करेगी। लेकिन एसा नहीं हुआ। आज शिवसेना ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस संबंध में आधिकारिक जानकारी जल्द ही शिवसेना जारी करेगी। शिवसेना का एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला एनसीपी के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। विपक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

    ठाकरे कर सकते हैं द्रौपदी मुर्मू का समर्थन: संजय राउत

    शिवसेना के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने मंगलवार को संकेत दिया कि पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को पार्टी का समर्थन करने की घोषणा करने की संभावना है। सोमवार को एक बैठक में ठाकरे के साथ बैठक में शिव सेना के अधिकतर सांसदों ने मुर्मू को समर्थन करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुर्मू के समर्थन का मतलब भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करना नहीं है। राउत ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में आदिवासियों का एक बड़ा समुदाय है और शिवसेना के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदिवासी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे उनकी मंशा को समझते हैं और वह इस बारे में अंतिम निर्णय लेंगे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में उतारा था और उस समय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने श्रीमती पाटिल के पक्ष में मतदान किया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here