लॉकडाउन जारी रहने के साथ खुलेगी दुकानें, चलेगी मेट्रो : केजरीवाल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली सरकार ने कोरोना के मामलों में तेजी से आई कमी के बावजूद इसके भविष्य के खतरों को देखते हुए कहा है कि लॉकडाउन जारी रखते हुए सोमवार से ऑड इवन की तर्ज पर दुकानें और मॉल खोले जाएंगे और मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में आज कहा कि कि कोविड-19 के मामले कम होने के मद्देनजर अगले सप्ताह से लॉकडाउन में और छूट दी गई है। सात जून से ऑड इवन की तर्ज पर दुकानें और मॉल खोले जाएंगे तथा 50 फीसदी क्षमता के साथ मेट्रो शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘एक्सपर्ट्स ने कोरोना की तीसरी लहर का अनुमान जताया है। हमें इसकी भी तैयारी करनी है।

जानें, ऑड इवन में क्या खुलेंगे

  • निजी दफ़्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।
  • जरूरी सामान की दुकानें रोज खुलेंगी।
  • नई गाइडलाइंस के अनुसार सरकारी दफ़्तरों में ग्रुप ए ऑफिसर 100 फीसदी और बाकी इसके नीचे वाले 50 फीसदी ऑफिसर काम करेंगे।
  • जरूरी सेवाओं में 100 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे।
  • मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी।
  • स्थिति काबू में रही तो और रियायत दी जाएगी।

मुख्यमंत्री की अह्म बातें

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाना जरूरी।
  • पिछले सप्ताह फैक्ट्री और निर्माण गतिविधियां खोली थी।
  • अगर तीसरी लहर आती है तो दिल्लीसरकार इसके लिए तैयार।
  • शुक्रवार को करीब छह घंटे तक दो अलग बैठकों में हिस्सा लिया और विशेषज्ञों के साथ बात की।
  • इस बार कोरोना की जो पीक आई लगभग 28 हजार मामले 22 या 23 अप्रैल के आसपास आए।
  • अगली पीक कितनी हो सकती है। अगली पीक 37 हजार हो सकती है। इसे मानकर तैयारी शुरू की। इससे ज्यादा मामले आए, उसके लिए भी तैयार हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts