हमसे जुड़े

Follow us

24.9 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जयपुर रेल मंड...

    जयपुर रेल मंडल ने किया गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में श्रमदान-पौधारोपण

    Jaipur News
    जयपुर रेल मंडल ने किया गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में श्रमदान-पौधारोपण

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल (North Western Railway Jaipur Division) पर 16 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन सोमवार 2 अक्टूबर गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में जयपुर स्टेशन पर विकास पुरवार मंडल रेल प्रबंधक, संजीव दीक्षित अ.मं.रे.प्र. (आॅ.), मनीष कुमार गोयल अ.मं.रे.प्र. (इन्फ्रा.), मंडल शाखा अधिकारियों ने गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किए एवं प्रार्थना सभा आयोजित की। Jaipur News

    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संत निरंकारी मंडल (Sant Nirankari Mandal) के सेवादारों के साथ मिलकर जयपुर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग क्षेत्र, प्लेटफॉर्म फुटओवर ब्रिज वाहन पार्किंग क्षेत्र में श्रमदान कर सफाई की, साथ ही मंडल रेल प्रबंधक एवं रेलवे अधिकारियों द्वारा जयपुर स्टेशन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। जयपुर रेल मंडल के फुलेरा, किशनगढ़, गाँधीनगर, दुगार्पुरा, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी स्टेशनों, सेन्ट्रल हॉस्पिटल एवं अन्य स्वास्थ्य इकाईयों में रेलवे कर्मचारियों, सफाई कर्मियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के सेवादारों द्वारा श्रमदान किया गया। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Teeth Cavity Remedies: लग गए हैं दांतों में कीड़े तो ना घबराएँ, ये घरेलू नुस्खें अपनाएँ और तुरंत छुटक…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here