हमसे जुड़े

Follow us

13.3 C
Chandigarh
Friday, February 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी श्री कृष्ण जन...

    श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

    Meerapur News
    Meerapur News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)Krishna Janmashtami: कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की झांकियों के माध्यम से उनके जीवन और उपदेशों को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई। जिसके बाद विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित सुंदर संगीत और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की महिमा का वर्णन किया। Meerapur News

    भगवान श्री कृष्ण और सुदामा के मिलन पर लघु नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने राधा, कृष्णा, सुदामा तथा गोपियां बनकर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इस अवसर पर राजपाल आर्य ने विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उपदेशों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन हमे जीने की रह दिखाता है। सभी से मैत्री भाव रखना चाहिए कभी किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। Meerapur News

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना भी की। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक सीमा ने किया।इस पावन पर्व पर विद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा। Meerapur News

    यह भी पढ़ें:– New Rules: गैस सिलेंडर से आधार कार्ड तक…एक सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, हर जेब पर होगा असर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here