हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home देश श्रीकांत त्या...

    श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार, नोएडा पुलिस ने मेरठ से पकड़ा

    नई दिल्ली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने मेरठ से तीन अन्य लोगों के साथ मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन बताया गया है कि श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और अपने वकील से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन से ही पुलिस उस तक पहुंच सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी।

    क्या है मामला:

    उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उसकी तलाश में नोएडा पुलिस की आठ टीमें बनायी और तीन राज्यों में उसकी तलाश में लगी थीं। सोमवार को नोएडा की एक आवासीय सोसायटी में स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। साथ ही आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।

    भाजपा सांसद को झेलना पड़ा विरोध

    रविवार (7 अगस्त 2022) को कुछ संदिग्ध लोग ओमेक्स सोसायटी में घुस गए थे। आरोप है कि उन्होंने श्रीकांत त्यागी पर छेड़छाड़ और अभद्रता का केस दर्ज करवाने वाली महिला के फ़्लैट पर जाकर उसे धमकाया। शोरगुल सुन कर आसपास के लोग जमा हुए और वहाँ अफरातफरी का माहौल खड़ा हो गया। इस दौरान मौके का फायदा उठा कर आरोपित फरार हो गए। इस घटनाक्रम के बाद जब गौतमबुद्ध नगर से भाजपा सांसद डॉ. महेश शर्मा घटनास्थल पर पहुँचे तो उन्हें लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा। उन्होने स्थानीय पुलिस पर अपनी नाराजगी जताई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here