हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भरी सफल उड़ान, मुर्मू-मोदी ने दी शुभकामनाएं

    Shubhanshu Shukla News
    Shubhanshu Shukla: शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में भरी सफल उड़ान, मुर्मू-मोदी ने दी शुभकामनाएं

    Shubhanshu Shukla successful flight into space: नई दिल्ली। भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 के अंतर्गत बुधवार को सफलतापूर्वक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हुए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Murmu)और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के साथ अपनी प्रसन्नता साझा की। Nasa News

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भारत के लिए अंतरिक्ष में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर मिशन में भाग लेना इस बात का प्रतीक है कि “दुनिया वास्तव में एक परिवार है” — ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को यह मिशन चरितार्थ करता है।

    “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय”

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स प्लेटफॉर्म पर बधाई देते हुए कहा, “ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बनने की दिशा में अग्रसर हैं। वह 1.4 अरब भारतीयों की आशाएं और सपने अपने साथ ले जा रहे हैं।” उन्होंने भारत, अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के संयुक्त मिशन की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि यह मिशन न केवल वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि नासा और इसरो के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक भी है।

    एक्सिओम-4 मिशन को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्चपैड 39-ए से प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ तीन अन्य अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। यह अभियान एक्सिओम स्पेस और नासा की साझेदारी में संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान में नए शोध और प्रयोगों को अंजाम देना है। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। Nasa News

    Narendra Modi’s Emergency Diaries: 1975 की इमरजेंसी पर पीएम मोदी की ‘द इमरजेंसी डायरीज&#…