फिरोजाबाद / शिकोहाबाद । दिल्ली पब्लिक स्कूल नौशहरा में इंटरमीडिएट की छात्रा सिद्धिका अग्रवाल ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर जनपद में द्वितीय स्थान पाया है । छात्रा के पिता प्रांजल गोयल व्यवसाय करते है , वहीं मां प्रियंका अग्रवाल प्राथमिक विद्यालय रूपसपुर में सरकारी शिक्षिका हैं। छात्रा ने बताया कि वो रोज 5 से 7 घंटे पढ़ाई करती थी। उसने फिजिक्स, गणित, केमेस्ट्री की कोचिंग ली । वो साल 2023 में डीपीएस में ही पढ़ते हुए हाईस्कूल की जिला टॉपर रही थी, उसको 99 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे । सिद्धिका ने बताया कि वो जेईई के द्वारा एंट्रेंस पास कर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती है । उसको राजनेताओं में देश के पीएम नरेंद्र मोदी पहली पसंद हैं । छात्रा को कोई भी अभिनेता पसंद नही है। छात्रा ने कहा कि सफलता के लिए अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। पढ़ने का समय निर्धारित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। उसकी सफलता पर विद्यालय की निदेशिका डॉ. गीता यादव, प्रधानाचार्य जेरोमी थॉमस, उप प्रधानाचार्य वकार वारसी, धर्मेन्द्र यादव तथा अन्य शिक्षको ने बधाई देते हुए मिठाई खिलाई।
ताजा खबर
HPV Vaccination: पीएम मोदी ने किया ‘एचपीवी टीकाकरण’ अभियान का शुभारम्भ, 21 हजार 863 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
प्रदेश को दी 16 हजार 686 ...
Sub-Inspector Arrested: सब-इंस्पेक्टर को 50,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर स...
HPV Vaccine: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा से किया प्रदेशभर में एचपीवी वैक्सीन का शुभारंभ
बेटियों के स्वास्थ्य और आ...
बजट सत्र की व्यस्तता के बीच विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सुनी जन समस्याएं
होली से पहले कल्याण फार्म...
Road Accident News: फतेहाबाद में फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी गाड़ी पलटी
एक खिलाड़ी का पैर टूटा, पा...
श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर जाना ही जीवन का लक्ष्य: यशपाल पंवार
सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्व...
मेलजोल केवल सामाजिक विकल्प नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी: अतहर शम्सी
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
ठगी के लिए विदेश में बैठे साइबर ठगों के तीन साथी काबू
कब्जा से 11 मोबाइल फोन, 4...
एसआईआर नोटिस निस्तारण हेतु मदरसा इशा-अतुल-इस्लाम में लगा कैंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
थाना समाधान दिवस में तहसीलदार व सीओ ने सुनी जनसमस्याएं
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...















