हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home रंगमंच सिद्धार्थ शुक...

    सिद्धार्थ शुक्ला बने बिगबॉस सीजन 13 के विनर

    sidharth-shukla
    sidharth-shukla

    140 दिन चला बिग बॉस शो | Big Boss Winner

    मुंबई (एजेंसी)। टीवी के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला बिगबॉस सीजन 13 के विजेता (Big Boss Winner) बन गये हैं। कलर्स पर प्रसारित होने वाले बिगबॉस सीजन 13 के विजेता की घोषणा कर दी गई। काफी समय से फैन्स इस शो के विजेता के बारे में जानना चाहते थे। 140 दिन चले बिग बॉस शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बन गए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन के विनर घोषित हो चुके हैं। फाइनल राउंड में टॉप छह कंटेस्‍टेंट्स में सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, पारस छाबड़ा और आरती सिंह शामिल थे।

    50 लाख रुपये मिला पुरस्कार

    प्राइज मनी के रूप में सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख रुपये मिले। सिद्धार्थ शो की शुरू से ही काफी मजबूत कंटेस्टेंट रहे। उन्‍होंने आसिम रियाज को पछाड़कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फिनाले के कुछ दिनों पहले से ही सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच कॉम्पिटीशन देखने को मिल रहा था। प्रशंसक दो गुटों में बंट गए थे।

    • 20 हफ्तों तक चले बिग बॉस के इस 13वें सीजन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
    • सिद्धार्थ के साथ टॉप 3 में आसिम रियाज और शहनाज गिल पहुंची थी।
    • जबकि 6 फाइनलिस्‍ट्स के मुकाबले में 10 लाख रुपये लेकर पारस छाबड़ा सबसे पहले शो छोड़कर चले गए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

     

    winner bigg boss