हमसे जुड़े

Follow us

20.4 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश sidhu moose w...

    sidhu moose wala: सिद्धू मूसेवाला के नए गाने Mera Naam ने रिलीज होते ही तोड़ दिए रिकॉर्ड

    Sidhu Musewala sachkahoon

    चंडीगढ़। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया (sidhu moose wala) गाना ‘मेरा नाम’ आज रिलीज हो गया है। गाने में नाइजीरियाई रैपर बर्ना बॉय के बोल भी हैं। पंजाब के मशहूर सिंगर शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद अब उनका तीसरा गाना ‘मेरा नाम’ आज सुबह 10 बजे रिलीज किया गया। बर्ना बॉय हाल ही में मूसेवाला के माता-पिता से इंग्लैंड में मिला था। सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद रिलीज हुआ यह तीसरा गाना है। इससे पहले एसवाईएल और वॉर गाने रिलीज हुए थे। एसवाईएल गाने को भारत सरकार ने यूट्यूब पर बैन कर दिया था।

    गौरतलब है कि इस गाने को रिलीज होने के (sidhu moose wala) पहले 30 मिनट के अंदर ही 15 लाख व्यूज मिल गए थे। वहीं सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा कि लोग इस गाने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोग इस गाने को प्यार दे रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here