हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    न्यू ईयर 2026 व पावन एमएसजी भंडारा माह की शुरूआत पर सेवादारों ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल व गर्म वस्त्र

    Sirsa News
    Sirsa News: जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटते सरसा ब्लॉक के सेवादार व गुरुग्राम में ठंड में ठिठुरते लोगों को कंबल, चाय, बिस्किट वितरित सेवादार

    सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: नववर्ष की पहली सुबह जरूरतमंदों के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई। डेरा सच्चा सौदा के सरसा ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सैकड़ों सेवादारों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए न्यू ईयर 2026 और पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के एमएसजी भंडारा महीने की शुरूआत मानवता भलाई कार्यों के साथ की। कार्यक्रम की शुरूआत पवित्र महीने की खुशी में नामचर्चा के आयोजन से की गई।

    इसके पश्चात सेवादार मोटरसाइकिल और कारों में टोलियां बनाकर शहर के हुडा सेक्टर के साथ बनी झुग्गी-झोपड़ी, प्रेम नगर व अन्य स्लम एरिया में पहुंचे। यहां सर्दी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार 200 से अधिक कंबल, गर्म कपड़े (स्वेटर, जर्सी), टोपियां, जूते और जुराबें वितरित की गईं। सेवादारों ने इस सामग्री में से बल्कि जरूरतमंदों को अपने हाथों से गर्म वस्त्र पहनाकर सेवा भाव का संदेश भी दिया। इस दौरान न्यू ईयर और अवतार महीने की दोहरी खुशी जरूरतमंदों के साथ साझा की गई।

    मानवता की सेवा ही सच्ची खुशी | Sirsa News

    सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरुजी की पावन प्रेरणा अनुसार मानवता की सेवा ही सच्ची खुशी है। इसी के तहत शहर के विभिन्न एरिया में सरसा ब्लॉक की साध-संगत की ओर से जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए सेवा कार्य किए गए। जिसके तहत 200 से अधिक जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे गए। इस सेवा अभियान के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदना और भाईचारे का संदेश भी दिया गया।

    नववर्ष की पूर्व रात्रि डेरा सेवादारों ने ठंड में ठिठुरतों को बांटे कंबल, चाय, बिस्किट

    गुरुग्राम। नववर्ष की पूर्व रात्रि एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र के सेवादारों ने शहर में नेक कार्य करते हुए ठंड में ठिठुरते लोगों को कंबल, चाय, बिस्किट वितरित किये। इस नेक कार्य में काफी संख्या में सेवादारों की भागीदारी रही। साथ ही सेवादारों ने जनवरी माह में परमपिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के अवतार माह की खुशी में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।

    गुरुग्राम शहर में लाखों लोग अपने-अपने हिसाब से नया साल मनाते हैं। कोई नाच-गाना करता है तो कोई किसी पार्टी का आयोजन करता है। धूम-धड़ाका और मस्ती से दूर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केंद्र गुरुग्राम ब्लॉक के सेवादारों ने नये साल 2026 का स्वागत भी सेवा कार्य करके ही किया। सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर ही हम सब चल रहे हैं।

    अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

    सेवा कार्यों में लगे शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के काफी सेवादारों ने पूजनीय शाह सतनाम सिंह जी महाराज के अवतार माह जनवरी की खुशी में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये। काफी संख्या में सेवादार फलों के कैरेट से भरा टैंपो लेकर अस्पताल पहुंचे। ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाते हुए सेवादारों ने पूज्य गुरुजी से सब मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें फलों का वितरण किया। हर साल सेवादार मरीजों को फल वितरित करते हैं। सेवादारों ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से ही मानवता भलाई के कार्यों में हम सब जुटे रहते हैं। Sirsa News

    यह भी पढ़ें:– सोनीपत की साध-संगत ने किया ऐसा काम जिसकी हो रही प्रशंसा