हमसे जुड़े

Follow us

11.8 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में क...

    हरियाणा में कोरोना संक्रमण के छह नये मामले, कुल संख्या 270 पर पहुंची

    Coronavirus
    file photo

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज छह नये मामले आने के बाद राज्य में इसके मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 270 हो गई है। (Corona in Haryana) वहीं इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है और 162 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय अब 105 मामले ही रह गये हैं।

    1738 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है

    राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना की स्थिति को लेकर आज यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में कोरोना संक्रमण के आज गुरूग्राम से चार तथा रोहतक से दो मामले सामने आया। राज्य में विदेश से लौटे लोगों की पहचान का आंकड़ा अब 33107 तक पहुंच गया है जिनमें से 17059 लोगों ने क्वारंटाईन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 16048 निगरानी में हैं।

    • अब तक 17171 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं।
    • जिनमें से 15178 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 270 पॉजिटिव पाये गये हैं।
    • 1738 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
    • 270 पॉजिटिव मरीजों में से 162 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
    • राज्य में कोरोना के कारण अम्बाला, करनाल और रोहतक में कुल तीन मौतें होने की पुष्टि बुलेटिन में की गई है।

    बुलेटिन के अनुसार 270 पॉजिटिव मामलों में 24 विदेशी हैं (Corona in Haryana)

    इनमें 14 इतालवी, छह श्रीलंकाई तथा एक-एक नेपाल, थाईलैंड, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं। 64 मरीज देश के अन्य राज्यों से हैं। इनमें 11 उत्तरप्रदेश, दस हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और बिहार आठ-आठ, छह महाराष्ट्र, पांच केरल, चार पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर तीन, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और मध्यप्रदेश से दो-दो, पंजाब, कर्नाटक और असम का एक-एक मामला शामिल है।

    राज्य में कोरोना के गुरूग्राम चार और रोहतक से दो मामले आज आये

    राज्य में इसके बाद अब नूंह में 57, फरीदाबाद 43, गुरूग्राम 45, पलवल 34, पंचकूला 18, अम्बाला 12, सोनीपत 13, करनाल छह, पानीपत में पांच, सिरसा चार, यमुनानगर, भिवानी और रोहतक से तीन-तीन, हिसार, जींद, कैथल और कुरूक्षेत्र में दो-दो, चरखी दादरी और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।

    • कुल पॉजिटिव मामलों में से फरीदाबाद और नूंह से 28-28
    • पलवल-27, गुरूग्राम 26
    • अम्बाला दस
    • करनाल और पानीपत पांच-पांच
    • सिरसा-चार
    • पंचकूला और यमुनानगर तीन-तीन
    • भिवानी, जींद और सोनीपत दो-दो
    • चरखी दादरी, फतेहाबाद और हिसार में एक-एक मरीज
    • को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
    • इनके अलावा 14 इतालवी नागरिकों को भी ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

    इनमें से एक की बाद में किन्ही अन्य कारणों से मौत होना बताया गया है। राज्य में अम्बाला, करनाल और रोहतक से एक-एक मौत होने की बुलेटिन में जानकारी दी गई है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।