हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मुरादाबाद में...

    मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली सवार छह लोगों की मृत्यु, तीन घायल

    Kaithal News
    Kaithal News: दो बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में युवक की मौत

    मुरादाबाद (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के डिलारी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार दो बच्चों समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजलपुर गांव से रविवार शाम करीब 30 लोग ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर नाखूनका गांव में जन्मदिन समारोह में गये थे। उन्होंने बताया कि देर रात करीब पौने दो बजे सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राली से वापस गांव लौट रहे थे।

    उन्होंने बताया कि गांव के कुछ पहले ही अचानक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में छह माह की बच्ची और दस साल के बालक समेत छह लोगों की मृत्यु हो गई और तीन गंभीर रुप से घायल हो गये जबकि कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। घायलाें को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों में छह माह की ज्योति, दस वर्षीय मोनू , बिस्मा (50) परमेश्वरी (40) गब्बर (35) और श्रीमती शीला (40) शामिल हैं। मृतक सभी तिथावली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायलों में नीरज, ज्योति और सरोज शामिल हैं ।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।