हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More

    इराक में छह आतंकवादी ढेर, एक पुलिसकर्मी की मौत

    Terrorists Killed

    बगदाद। इराक के सलाहुद्दीन और दियाला प्रांत में इस्लामिक स्टेट(आईएस) आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गये जबकि एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। इराक के अर्द्धसैनिक बल हश्द शाबी ने बताया कि सलाहुद्दीन प्रांत की राजधानी तिकरित के अल-जरगा इलाके में आईएस आतंकवादियों के ठिकानों पर सुरक्षा बलों ने शनिवार को धावा बोला। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई में छह आतंकवादी मारे गये।

    दियाला प्रांत के पुलिस अधिकारी अहमद शिमरी ने बताया कि प्रांतीय राजधानी बाकूबा के पूर्वोत्तर में अल-अब्बारा इलाके में पुलिस की जांच चौकी पर आईएस आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गयी जबकि एक अधिकारी घायल हो गया। इससे पहले इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदिमी ने कहा था कि इराकी सेना आईएस आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान छेड़ेगी और हश्ब शाबी इस अभियान में सुरक्षा बलों के अग्रिम मोर्चे पर रहेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।