हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 26 लाख रुपये ...

    26 लाख रुपये की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: 26 लाख रुपये की स्मैक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 130 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर’ संचालित किया जा रहा है। Kairana News

    इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 130 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता शाहरुख निवासी घोसा चुंगी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21/29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 26 लाख रुपये बताई गई है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– HKRN Employees: 3 महीने से वेतन न मिलने पर एचकेआरएन कर्मचारियों का हल्ला बोल, जताया रोष