हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब तीन किलो अफीम...

    तीन किलो अफीम, हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Kapurthala News
    Kapurthala News: तीन किलो अफीम, हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    एक देसी पिस्टल .32 बोर तथा 5.07 लाख ड्रग मनी बरामद | Kapurthala News

    •  एक देसी पिस्टल .32 बोर तथा 5.07 लाख ड्रग मनी बरामद | Kapurthala News

    कपूरथला (सच कहूँ न्यूज)। Kapurthala News: कपूरथला पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत फगवाड़ा में सीआईए स्टाफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक नशा तस्कर को काबू किया है। जिसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्टल .32 बोर तथा 5.07 लाख ड्रग मनी बरामद की गई है। इसकी पुष्टि करते हुए सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। Kapurthala News

    सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह के अनुसार सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित लाविया सराफा बाजार में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रामपाल निवासी मोहल्ला लाविया सर्राफा बाजार बड़े स्तर पर नशा तस्करी का काम करता है और कुछ देर बाद वह अपनी कार में नशा सप्लाई करने जा रहा है। Kapurthala News

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की गई नाकाबंदी के दौरान एक पोलो कार को काबू किया और पूछताछ की। जिसकी पहचान रामपाल के रूप में हुई है। आरोपी से अधिकारियों की उपस्थिति में तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 किलो अफीम, 200 ग्राम हेरोइन, एक देसी पिस्तौल .32 बोर, 6 रौंद सहित 5.07 लाख की ड्रग मनी बरामद हुई। जिसके आधार पर आरोपी रामपाल के खिलाफ थाना सतनामपुरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तीन केस दर्ज हैं।

    यह भी पढ़ें:– Fire: गारमेंट्स की होलसेल दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here