हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में सभी...

    पंजाब में सभी सरकारी इमारतों पर लगेंगे सोलर पैनल : अरोड़ा

    Aman Arora

    केबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सभी विभागों के प्रमुखों को लिखा पत्र

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश सरकार राज्य में स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सभी सरकारी इमारतों को सोलर पैनलों से लैस करने पर विचार कर रही है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने यहां बताया कि उन्होंने इस बारे में सभी विभागों के प्रमुखों को पत्र लिखा है। इस पत्र में रिन्यूएबल एनर्जी सर्विसेज कंपनी (रेस्को) मोड के अंतर्गत दफ्तरों की इमारतों की छतों पर सौलर फोटोवोल्टिक (पी.वी.) पैनल लगाने के लिए उनकी सहमति माँगी गई है। उनकी तरफ से विभागों के प्रमुखों को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के साथ तालमेल करने के लिए अपने विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अफसर के तौर पर नियुक्त करने की हिदायत भी की गई है, जिससे सम्बन्धित विभागों की इमारतें को सौर ऊर्जा से लैस करने सम्बन्धी प्रक्रिया को सुचारु बनाया जा सके।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में 10 वर्ष के बच्चे पर एफआईआर दर्ज

    उन्होंने बताया कि पेडा द्वारा पहले ही विभिन्न सरकारी इमारतों की छतों पर कुल 88 मेगावाट क्षमता वाले सोलर पी.वी. सिस्टम लगाए जा चुके हैं, जो सफलतापूर्वक स्वच्छ ऊर्जा मुहैया करवा रहे हैं। यह कदम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से अनेकों लोगों को रोजगार मुहैया करवाने में सहायक होगा। इसके साथ ही यह अधिक लोड वाले बिजली वितरण के नेटवर्क को राहत प्रदान कर बिजली घाटे को पूरा करने में भी मदद करेगा। इसके साथ ही सरकार पर बिजली के खर्च का बोझ भी घटेगा। इस तरह यह ऊर्जा का मुहैया करवाने का अधिक सुचारु साधन है।

    अरोड़ा ने कहा कि यह प्रोजैक्ट प्राकृतिक ऊर्जा के प्रयोग से बिजली उत्पादन के पारम्परिक तरीकों के विकल्प के रुप में साफ और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में सहायक होगा, जिससे राज्य के बिजली सैक्टर को डीकाबोर्नाइज करने में मदद मिलेगी। सोलर पी.वी. के अनेकों लाभों के स्वरुप यह अक्षय ऊर्जा का सबसे पसन्दीदा स्रोत बन गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here