हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी कीट पतंगों से...

    कीट पतंगों से किसानों की फसल की रक्षा करेगी सोलर पावर एलईडी लाइट ट्रैप

    Solar power LED sachkahoon

    उपकरण पर सरकार दे रही 75 प्रतिशत सब्सिडी

    सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। प्रदेश सरकार द्वारा खेती में पेस्टिसाइड्स के बढ़ते उपयोग को कम करने के लिए विभिन्न प्रकार की अनुदान योजनाएं चलाई जा रही हैं। अब इसी क्रम में किसानों की फसलों को कीट पतंगों से बचाने व खेती में पेस्टिसाइड्स की निर्भरता को कम करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सोलर पावर एलईडी लाइट ट्रैप (Solar Power LED) उपकरण पर 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

    खेतों में फसलों और सब्जियों को कीट भारी नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे बचने के लिए किसान पेस्टीसाइड का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि ये रसानियिक दवाइयां कीटों को तो मार देती हैं, लेकिन इसके जहरीले अंश मिट्टी में मिलकर उसकी उत्पादन क्षमता व किसान का स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में जिले में किसानों को पेस्टीसाइड के खतरों से दूर करने और फसलों को कीटों से बचाने के लिए अब एडवांस सोलर लाइट ट्रैप अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।

    उपकरण में लगाई जाती है सोलर प्लेट

    इस उपकरण में एक छोटी सोलर प्लेट (Solar Power LED) लगाई जाती है। जो दिन में उपकरण में नीचे की तरफ लगी बैटरी को चार्ज करती है। बीच में खाली जगह छोड़ कर एक इलैक्ट्रिक रैकेट लगा दिया जाता है। रैकेट के ऊपर कुछ छोटे-छोटे बल्ब लगा दिए जाते हैं। जो सौर ऊर्जा से चार्ज हुई बैटरी से जलते हैं। इन बल्बों को देखकर कीट पंतगें आकर्षित होते हैं और इलेक्ट्रीक रैकेट की चपेट में आकर मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक उपकरण पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। अनुदान का लाभ एक किसान को प्रति एकड़ एक उपकरण व अधिकतम 4 एकड़ तक ही इसका लाभ दिया जाएगा।

    जिला प्रशासन के प्रवक्ता के मुताबिक इच्छुक किसान अपनी बैंक पास बुक, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र व पैन कार्ड के साथ किसी भी नजदीकी सीएससी केन्द्र पर जाकर वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। किसी किसान को योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो वह किसी भी कार्य दिवस पर गुरुग्राम स्थित उद्यान अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here