हमसे जुड़े

Follow us

22 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बेटे ने वृद्ध...

    बेटे ने वृद्ध पिता को किया घायल

    अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। सिटी वन के अंतर्गत आती ढाणी कड़ाका सिंह निवासी एक दिव्यांग को उसके ही बेटे ने दुकानों के विवाद को लेकर बुरी तरह से (Abohar News) हमला कर घायल कर दिया जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है व मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। उपचाराधीन जरनैल सिंह पुत्र हाकम सिंह आयु करीब 60 साल जो कि एक हाथ से दिव्यांग है। उसने बताया कि उसने अपने दोनों बेटों को कुछ समय पहले उनके हिस्से की जमीन बांट दी थी।

    छोटे बेटे सेवक सिंह को उसने 2 मरले जमीन दी थी। जबकि उसने खुद अपने गुजारे के लिए अपने पास 3 दुकानें रखी हुई है। लेकिन गत दिनों उसके बड़े बेटे रुलिया राम ने कारोबार चलाने के लिए एक दुकान खरीदने की मांग रखी। (Abohar News) इसी बात से गुस्साए छोटे बेटे सेवक सिंह ने अपने बड़े भाई से मारपीट की जब वह उसे छुड़ाने गया तो सेवक सिंह ने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद मेरी बहू वजीरा बाई ने मुझे अस्पताल दाखिल करवाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here