हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सोनिया ने श्र...

    सोनिया ने श्रीलंका की स्थिति पर जताई चिंता

    Sonia expressed her desire to resign as Presidentship

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने श्रीलंका में बदलती राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी वहां की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखे हुए है। श्रीमती गांधी ने यहां जारी एक बयान में कहा कि श्रीलंका में आर्थिक चुनौतियों, बढ़ती कीमतों और भोजन, ईंधन तथा आवश्यक वस्तुओं की कमी ने लोगों के लिए भारी कठिनाईयां और विपत्ति पैदा कर दी है।

    पार्टी गंभीर संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। उम्मीद है कि श्रीलंका इन विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सक्षम साबित होगा। उन्होंने कहा, “हम आशा करते हैं कि भारत, श्रीलंका के लोगों और वहां की सरकार को इन कठिन परिस्थितियों से निपटने में सहायता करना जारी रखेगा।कांग्रेस पार्टी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी श्रीलंका को हर संभव सहायता और समर्थन देने का आग्रह करती है।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here