हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी सोनिया ने किय...

    सोनिया ने किया 21 दिन के लॉकडाउन का स्वागत

    Sonia Gandhi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना का फैलाव रोकने के लिए सरकार के 21 दिन के लॉकडाउन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इस महामारी के विरुद्ध सरकार जो भी कदम उठाएगी पार्टी उसका समर्थन करेगी। श्रीमती गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कहा है कि कांग्रेस कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार तथा देश की जनता के साथ खड़ी है। इस महामारी से निपटने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी पार्टी उसका समर्थन करेगी। मोदी के पूरे देश मे 21 दिन के लॉकडाउन लागू करने को सही कदम बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस विषाणु ने पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है और खासकर समाज के कमजोर वर्ग के लोगो के लिए यह चुनौती बन गया है।

    • कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरा देश इस बीमारी को हराने के लिए एकजुट है।
    • कांग्रेस पार्टी इसको परास्त करने के लिए सरकार के हर फैसले के साथ खड़ी है।