हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More
    Home देश सोनिया ने सां...

    सोनिया ने सांसद निधि की पूरी राशि कोरोना पर खर्च के लिये दी

    Sonia Gandhi

    रायबरेली (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने प्रशासन को पत्र के माध्यम से सम्पूर्ण सांसद निधि को कोरोना महामारी से बचाव में खर्च करने की अनुशंसा की है। सांसद सोनिया गांधी ने पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव को अपनी शेष सम्पूर्ण सांसद निधि जो कि 1 करोड़ 17 लाख 77 हजार है के विषय मे कोविड-19 महामारी से उनके संसदीय इलाके के निवासियों के बचाव के लिए अनुशंसा की है। इस विषय मे उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी इस सम्पूर्ण धनराशि का कोरोना महामारी से बचाव के उपकरण या अन्य जो भी बचाव आदि में उपयोगी कार्य हो उनपर व्यय कर सकते है। श्रीमती गांधी ने यह पत्र जिलाधिकारी को भेजा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।