हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नेट बॉल प्रति...

    नेट बॉल प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम रही प्रथम स्थान पर

    खरखौदा। (सच कहूँ/हेमंत कुमार) पहली सीनियर राज्य स्तरीय फस्ट फाइव नैटबाल चैम्पियनशिप जो कि 22 से 24 मार्च 2023 को सिसाना में आयोजित हुई। सोनीपत (Sonipat) लड़कों की टीम ने पहला स्थान व लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रताप स्कूल के क्षितिज व सुमित ने सोनीपत जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए सोनीपत की टीम में पहला स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। प्रताप स्कूल खरखौदा से निशु, पलक, डिम्पल व विधि ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सोनीपत की लड़कियों की टीम को दूसरा स्थान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में मुआवजे को सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    सोनीपत की लड़कों की टीम ने रोहतक (Rohtak) की टीम को 34-29 से हराकर पहला स्थान व लड़कियों की टीम ने भिवानी की टीम को 20-18 से हराया। विद्यालय प्रागंण में द्रोणाचार्य अवार्डी ओमप्रकाश दहिया खेल निदेशक प्रताप स्कूल, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया, प्राचार्या दया दहिया, उपप्राचार्य नरेश कुमार, नैटबाल कोच संसार दहिया ने स्वागत किया। खिलाड़ियों को जीतने पर बधाई दी भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया। नैटबाल कोच संसार दहिया ने बताया विधि व पलक इससे पहले साउथ एशियन चैम्पियनशिप, निशु, पलक, डिम्पल, सुमित व क्षितिज राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं।

    खिलाड़ी निशु ने बताया कि प्रताप विद्यालय में शिक्षा व खेलों की बहुत ही अच्छी व्यवस्था है। (Kharkhoda) वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। दसवीं कक्षा में मैरिट श्रेणी में पास की है। वह सुबह-सायं खेल का अभ्यास करती है व दिन में स्कूल में शिक्षा ग्रहण करती है। सरकार की तरफ से उसे खेलो में अच्छा प्रदर्शन करने पर अब तक 5 लाख 50 हजार रू कैश प्राइज मिल चुका है। इसके लिए मैं हरियाणा सरकार व प्रताप विद्यालय प्रबंधन समिति का धन्यवाद करती हूँ। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सुबोध दहिया ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के लिए शिक्षा की सहपाठ्येतर गतिविधियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाऐं हैं। जिसके परिणामस्वरूप छात्र निरंतर शिक्षा व खेलों में अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here