हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तेज रफ्तार का...

    तेज रफ्तार कार ने मजदूर को रौंदा

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    जींद (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के जींद जिले के अमरहेड़ी गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने सडक किनारे खड़े मजदूर को रौंद दिया तथा एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे एक मजदूर की मौत हो गई तथा बाइक सवार घायल हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। गांव बोसी जिला आरिया (बिहार) निवासी पप्पू तथा उसका भतीजा मटरू गांव अमरहेड़ी के निकट सडक पार करने के इंतजार में खड़े थे। उसी दौरान नरवाना की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पप्पू को टक्कर मार दी और उसे रौंदता हुआ निकल गया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक को भी टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देकर चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। बाइक सवार युवक की पहचान शिवपुरी कालोनी निवासी मनोज के रूप में हुई।

    कैसे हुई घटना

    घायल पप्पू तथा बाइक सवार मनोज को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया जबकि मनोज की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे मटरू ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ खेतों में मजदूरी करता था। दोनों मजदूरी करने के लिए सडक पार करने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसके चाचा को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। कुछ दूरी पर जाकर उसी कार ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिसमें उसके चाचा तथा बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र ने बतया कि फरार कार के चालक खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कार ने पहले मजदूर को फिर बाइक सवार को टक्कर मारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here