हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी ईश्वर कृपा से...

    ईश्वर कृपा से ही प्रकट होती है आध्यात्मिक चेतना:- कुंवर देवराज पंवार

    Mirapur News
    Mirapur News: ईश्वर कृपा से ही प्रकट होती है आध्यात्मिक चेतना:- कुंवर देवराज पंवार

    मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: कस्बे के ब्रह्मकुमारी संस्थान ओम शांति भवन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी एवं शुकदेव आश्रम शुकतीर्थ के सचिव कुंवर देवराज पंवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य की आध्यात्मिक, सामाजिक या आर्थिक उन्नति में पग पग पर ईश्वर कृपा ही कारण है। Mirapur News

    किसान सम्मेलन के शुभारंभ पर संस्थान की संचालिका बीके अनमोल ने मुख्य अतिथि कुंवर देवराज पंवार के साथ वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र रस्तौगी, समाजसेवी अश्वनी शर्मा, संजय शर्मा, अरविंद तोमर, पं. दीपक कृष्णात्रेय आदि अतिथियों को बुके देकर व तिलक करके अभिनंदन किया। इसके पश्चात बीके अनमोल ने अपनी मधुर वाणी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में विभिन्न गीतों व नाट्य मंचन के माध्यम से यौगिक शाश्वत खेती की विधि एवं महत्व को समझाया गया।मुख्य अतिथि कुंवर देवराज पंवार ने कहा कि हमारे जीवन मे प्रत्येक क्षण में ईश्वर कृपा विराजमान हैं। Mirapur News

    ईश्वर कृपा को आध्यात्मिक साधना से अनुभव किया जा सकता है। इसलिये हमे अपने जीवन मे आध्यात्म को आत्मसात करना चाहिये। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी बहनों के माध्यम से शास्वत यौगिक खेती की जानकारी प्राप्त कर सुखद अनुभूति हुई है। किसान भाइयों को अपने जीवन मे इस खेती को जरूर अपनाना चाहिए।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके युविका, बीके अनिल, बीके विवेक, बीके रवि, अंकुर पहलवान, नितिन प्रजापति, बीके आशीष भाई, बीके अमन भाई, बीके दीपक भाई सिंगर, बीके शिवम भाई, बीके रिषभ भाई, बीके हरिशंकर भाई, बीके प्रेम भाई आदि लोगो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Mirapur News

    यह भी पढ़ें:– Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here