हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश जालंधर में खे...

    जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा: भगवंत मान

    Chandigarh News
    Chandigarh News: केन्द्र को नहीं काटने देंगे 8 लाख परिवारों के राशन कार्ड, नहीं रुकेगा राशन: सीएम

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मोहाली में गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय ‘प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर्स समिट-2023’ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का एलान किया। समिट में शामिल होने आए कारोबारियों का स्वागत करते हुए मान ने कहा कि पंजाब मेहनती और पांच दरियाओं की धरती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार यहां निवेशकों को अच्छा माहौल देगी, इसलिए वह यहां बेफिक्र होकर निवेश करें।

    पंजाब नई तकनी को जल्दी अपनाता है

    उन्होंने कहा कि पंजाब नयी चीजों और नयी तकनीक को बहुत जल्दी अपनाता है और यह हमारे स्वभाव में है। मान ने कहा कि पहले पंजाब में एक ही नेशनल हाईवे हुआ करता था लेकिन वर्तमान में पंजाब में चार राष्ट्रीय उच्च मार्ग हैं और अधिकांश उद्योग इसके पास हैं। इसके अलावा यहां चार हवाईअड्डे हैं, जिनमें से दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं। इसी तरह लुधियाना में हलवारा एयरपोर्ट शुरू किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश में खेल सामान निर्माण का 75 प्रतिशत हिस्सा पंजाब के पास है। उन्होंने कहा कि समिट में जालंधर से रग्बी गेंद का एक स्टाल लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां बने रग्बी गेंद सितंबर 2023 में होने जा रहे रग्बीवॉल विश्व कप में प्रयोग किया जाएगा। जालंधर पहले स्पोर्ट हब हुआ करता था लेकिन पहले की सरकारों की नीतियों के कारण यहां खेल सामान के निर्माण में कमी आई है। जालंधर को फिर से स्पोर्ट हब बनाने के लिए पंजाब सरकार जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here