हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान श्रीगंगानगर: ...

    श्रीगंगानगर: फल भेंट कर दी शुभकामनाएं, राजी खुशी हो उपचाराधीन मरीज

    Best wishes were given by presenting fruits sachkahoon

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही परम पिता शाह सतनाम जी महाराज की पवित्र याद को समर्पित दिसम्बर माह के तीसरे रविवार को डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जिला अस्पताल व तपोवन ब्लड बैंक पहुंचे। सेवादारों ने यहां उपचाराधीन मरीजों को फलों की टोकरी भेंट कर जल्द निरोगी होकर राजी खुशी घर पहुंचने की शुभकामनाएं दी। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने तपोवन ब्लड बैंक में आए हुए थेलेसिमियां पीड़ित बच्चों को फलाहार वितरण किए और उनके निरोगी होने की कामना करते हुए उनके परिजनों को हरसंभव रक्त उपलब्ध करवाने का आश्वास दिया।

    सेवादार गोकुल इन्सां व रामचन्द्र चौपड़ा ने बताया कि सेवाकार्यों को समर्पित दिसम्बर माह का तीसरा रविवार राजकीय चिकित्सालय में उपचाराधीन मरीजों व तपोवन ब्लड बैंक में पहुंचे थेलेसिमियां पीड़ित बच्चों के साथ मनाया। सेवादारों ने उपचाराधीन 350 रोगियों को फलाहार वितरित किए और उनके निरोगी होने की कामना की। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बलदेव राज चौहान, उपनियंत्रक प्रेम बजाज, चन्द्रकला गर्ग, सतपाल लखेसर ने फलाहार वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सेवादारों को सेवाकार्य के लिए साधुवाद दिया। तपोवन ब्लड बैंक में उदयपाल झाझड़िया ने फलाहार कार्यक्रम की सराहना करते हुए सेवादारों को सेवाकार्य के लिए साधूवाद दिया।

    इस अवसर पर अमर गेरा इन्सां, चानण इन्सां, सोहन लाल, हरनेक सिंह, राधेश्याम ग्रोवर, दर्शन बिलंदी, प्रेम झटवाल, रवि इन्सां,अवतार कामरा, भीम सैन, राहुल मिढा, नीरज सोनी, हरजिन्द्र सिंह, सुखजीत खुंगर, रेखा रबड़, कौमल इन्सां, पूनम बिलंदी, राज इन्सां, मूर्ति इन्सां, शिवांगी इन्सां, मेहर सिंह, शमशेर सिंह, विजय इन्सां, जगवीर सिंह, सतपाल इन्सां, जितेन्द्र इन्सां, दिलबाग इन्सां, अरमान इन्सां, निंदर इन्सां, राजविन्द्र इन्सां, गुरभेज इन्सां, बाबूलाल, भागीरथ इन्सां, सुखवीर इन्सां, नरेश इन्सां, कृष्ण इन्सां, लवप्रीत, बलकरण,मंगल सिंह व इशू इन्सां उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here